रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज यूपी
भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रत्येक वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह वन महोत्सव के रूप मे मनाया जाता है। इसी महोत्सव के तहत एवियन फॉर इंडिया संस्था द्वारा लखनऊ के रजंनीं खण्ड इलाके में आवासीय पब्लिक इंटर कॉलेज के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक श्री एच.एस.यादव व सभी शिक्षकों व विद्यार्थी, द्वारा एवियन फॉर इंडिया के कार्य सेवकों के साथ वृक्षा रोपण कर जन-जन को वन महोत्सव का महत्त्व बताकर वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया। वहीं विराट नगर में स्थित इसी विद्यालय की शाखा – प्राचार्या श्रीमती संगीता पांडेय व एवियन के संस्थापक अविनाश (अधिवक्ता) और कार्यसेवक अध्यक्ष संगम ने भी इस वन महोत्सव को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया। वहीं संस्था के कार्यसेवक द्वारा एक वीडियो के मध्याम से पृथ्वी का दर्द को समझाने का प्रयास किया गया





