अफ्रीकी देशों के साथ भारत की साझेदारी होगी मजबूत

अफ्रीकी देशों के साथ भारत की साझेदारी होगी मजबूत

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध मामलों के सचिव दम्मू रवि का शुक्रवार को तीन अफ्रीकी देशों रवांडा, युगांडा और केन्या का आधिकारिक दौरा संपन्न हुआ।
अफ्रीकी देशों के बीच उच्च स्तरीय संबंधों को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से 7 अप्रैल को रवांडा से शुरू हुई रवि की यात्रा शुक्रवार को केन्या में पूरी हुई, जिस दौरान उन्होंने अफ्रीकी देशों के साथ भारत की साझेदारी मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।
_____________________________
विदेश मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव का 3 अफ्रीकी देशों का दौरा संपन्न।
____________________________
रवि ने रवांडा के किगाली में विदेश राज्य मंत्री जेम्स कबरेबे, वित्त एवं आर्थिक योजना मंत्री उज्जील नदागिजिमाना और कृषि राज्य मंत्री एरिक रविगाम्बा से द्विपक्षीय हित के मुद्दों पर चर्चा की।
युगांडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा आर्थिक मामलों के सचिव ने वित्त मंत्री मटिया कसाइजा और विदेश मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रभारी राज्य मंत्री ओरीम हेनरी ओकेलो से शिष्टाचार भेंट की। द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम पर चर्चा की गई। उन्होंने यहां ‘युगांडा में निवेश माहौल’ और ‘कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग’ पर एक सत्र को संबोधित किया।
केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर लिखा दम्मू रवि ने राष्ट्रपति के कार्यकारी कार्यालय में वरिष्ठ सलाहकार ऑगस्टीन चेरुइयोट, चेयरपर्सन डेविड एनडीआई और आर्थिक सलाहकार परिषद के अन्य सदस्यों के साथ कृषि, डीपीआई, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की।
इससे पहले उन्होंने केन्या में विदेश मामलों के प्रधान सचिव, कृषि प्रमुख सचिव, ट्रेजरी कैबिनेट सचिव और अन्य कई अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लेने के लिए बैठक की। रवि ने एक कार्यक्रम के दौरान केन्या के कृषि क्षेत्र में भारतीय निवेशकों के लिए बढ़ रहे अवसरों पर अपने विचार रखे।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यालय से हजारो का माल चोरी

Sun Apr 14 , 2024
विद्यालय से हजारो का माल चोरी जगदीशपुर– बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कमरे की खिड़की तोड़कर रखा सामना चुरा ले जाने में सफल रहे घटना की तहरीर प्रधाचनाचार्य ने पुलिस को दी है कोतवाली क्षेत्र के पूरे जोरई इटरौर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अकील अहमद ने अपनी तहरीर में बताया […]

You May Like

Breaking News