भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लि0, जगदीशपुर में 110 स्कूली छात्र-छात्राओं को कराया गया भ्रमण व फैक्ट्री सम्बन्धित प्रदान की गयी जानकारी।

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लि0, जगदीशपुर में 110 स्कूली छात्र-छात्राओं को कराया गया भ्रमण व फैक्ट्री सम्बन्धित प्रदान की गयी जानकारी।

अमेठी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार जिला समन्वयक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के स्कूली छात्र-छात्राओं के भ्रमण कार्यक्रम के तहत 17 नवम्बर 2023 को विभिन्न विद्यालयों के 110 छात्र-छात्राओं को भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लि0, जगदीशपुर में भ्रमण कराया गया तथा कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला समन्वयक अजय कुमार सिंह द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कठौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर0के0 आनन्द एवं संस्था के उप-महाप्रबन्धक यस0पी0 सिंह को बुके, मोमेन्टो तथा बैज लगाकर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि आर0के0 आनन्द द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए इण्टर के बाद भविष्य निर्माण कैसे करें एवं कृषि के क्षेत्र में अपार सम्भावनाओं पर बल दिया गया, इसके साथ ही उप महाप्रबन्धक यस0पी0 सिंह द्वारा बच्चों को संस्था में किये जा रहे विभिन्न प्रकार के कल-पुर्जो की जानकारी प्रदान की गयी। इसी क्रम में उप प्रबन्धक अचल श्रीवास्तव द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम से संस्था की पूरी कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया एवं समन्वयक बाल विज्ञान कांग्रेस गरिमा यादव द्वारा जिला विज्ञान क्लब छात्र-छात्राओं में विज्ञान में अभिरूचि उत्पन्न करने का महत्वपूर्ण स्थान है, का भी उल्लेख किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लि0, जगदीशपुर के सभी प्रमुखों द्वारा फैक्ट्री का भ्रमण कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से फैब्रीकेशन प्लान्ट, स्टाम्बिंग प्लान्ट, मोल्डिंग प्लान्ट, सिरामिक प्लान्ट, ऑक्सीजन प्लान्ट में भ्रमण कराकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गयी तथा उक्त कार्यक्रम के दौरान देवेश शर्मा, राजीव प्रजापति, सन्दीप वर्मा, रमाशंकर पाण्डेय, विमल मिश्रा व भास्कर शुक्ला सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षण मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कालेज में 20 नवम्बर को युवा उत्सव का किया जायेगा आयोजन।

Fri Nov 17 , 2023
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कालेज में 20 नवम्बर को युवा उत्सव का किया जायेगा आयोजन। सुलतानपुर 17 नवम्बर/युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा 20 नवंबर, 2023 को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, शिरवारा रोड सुलतानपुर में युवा उत्सव का आयोजन […]

You May Like

Breaking News