थाना को0 देहात पुलिस द्वारा कछुआ तश्करी करनें वाले गिरोह को पकडा गया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, सोमेन बर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जनपद सुलतानपुर – अमेठी बार्डर के ग्राम नरायनपुर बिसानी से दो अभियुक्तगणो 1.अनिल कंजड़ पुत्र करिया कंजड़ निवासी ग्राम महेशुआ थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर 2. संदीप पुत्र कल्लू निवासी ग्राम महेशुआ थाना को0 देहात जनपद सुल्तानपुर के कब्जे से 05 अदद प्रतिबंधित कछुआ प्रजाति कटहवा (indian soft shell turtle WPA 1972, प्रजाति का नाम Trionyx gangeticus) एवं कछुआ तश्करी मे प्रयोग मे लाये जा रहे मोटर साइकिल सुपर स्पलेण्डर वाहन संख्या UP44Y5608 को बरामद करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 402/2023 धारा 9/39/49बी/50/51 वन जीव संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया एवं वन विभाग को सूचित करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु भेजा गया ।
बरामदगी – 1- 05 अदद प्रतिबंधित कछुआ प्रजाति कटहवा (indian soft shell turtle WPA 1972 प्रजाति का नाम Trionyx gangeticus)
2- एक अदद मोटर साइकिल सुपर स्पलेण्डर वाहन संख्या UP44Y5608
गिरफ्तारी टीम – 1- प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर
2- उ0नि0 श्री प्रवीन मिश्र
3. का0 अजीत यादव
4.का0 धीरज कुमार
5. का0 अक्षय यादव