जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का हुआ आयोजन

सुलतानपुर 17 अक्टूबर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास से संबंधित मामलो को गंभीरता पूर्वक सुनकर संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, एसडीएम संजीव कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र चतुर्वेदी, डीसी मनरेगा अनवर शेख, अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित शासन के सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें अधिकारी....... जिलाधिकारी विशेष प्रयास कर रैंकिंग में सुधार लाने के दिए निर्देश

Tue Oct 17 , 2023
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित शासन के सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें अधिकारी……. जिलाधिकारी विशेष प्रयास कर रैंकिंग में सुधार लाने के दिए निर्देश अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज सीएम डैशबोर्ड पर आधारित शासन के सर्वोच्च […]

You May Like

Breaking News