पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा थाना जगदीशपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ।

जगदीशपुर अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री अनूप कुमार सिंह द्वारा थाना जगदीशपुर के परिसर, कार्यालय, मेस, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क आदि व थाना परिसर में निर्माणाधीन विवेचनाकक्ष का निरीक्षण किया गया एवं प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रखरखाव व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गयी ।




