एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं औद्यानिक विकास योजना अन्तर्गत बीज विक्रय/वितरण एवं सत्यापन हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र में मेले का हुआ आयोजन।
सुलतानपुर 29 दिसम्बर/एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं औद्यानिक विकास योजना (एस0सी0पी0) अन्तर्गत बीज विक्रय/वितरण एवं सत्यापन हेतु दिनांक 29.12.2023 को कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कम्पनियों द्वारा स्टाल लगाकर कृषकों को बीज दिया गया साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा मेले में आये कृषकों को सब्जी/प्याज/पुष्प की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही मौके पर ही कृषकों द्वारा क्रय/वितरित बीज का विभाग द्वारा सत्यापन किया गया।




