एन एस एस के तत्वावधान में पालीथीन मुक्त पर्यावरण कार्यक्रम संपन्न
सुल्तानपुर l कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान सुल्तानपुर के परिसर में पालीथीन मुक्त पर्यावरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। य़ह कार्यक्रम संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाइयों के तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा संस्थान परिसर में बिखरे पालीथीन को एकत्रित कर निर्धारित स्थल पर डिस्पोज किया गया l साथ ही साथ कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में सुहावनी, दीपिका, कोमल, रुद्र, प्रिंस, अनुराग, सौरभ, रंजीत, आकाश, पुष्पा एवं महिमा आदि सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पालीथीन न प्रयोग करने की शपथ ली l इसके उपरांत पालीथीन मुक्त पर्यावरण जागरुकता हेतु एक भव्य जागरुकता रैली निकाली गई l आज कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश प्रताप सिंह , डॉ रवि प्रकाश मिश्रा एवं अन्य के निर्देशन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवा विद्यार्थियों ने माई भारत ऐप पर रजिस्ट्रेशन भी किया । वास्तव में युवाओं का यह रजिस्ट्रेशन भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा निर्देशित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है l आज कमला नेहरू संस्थान के वाणिज्य, कला, विज्ञान एवं कृषि संकाय के लगभग 400 स्वयंसेवकों ने माई भारत ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन किया । कार्यक्रम संपादन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ एस एन त्रिपाठी का सहयोग रहा l




