बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जयसिंहपुर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जयसिंहपुर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सुलतानपुर 07 अक्टूबर/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत निदेशक महिला कल्याण उ०प्र० लखनऊ के प्राप्त क्रम में जिलाधिकारी महोदया कृत्तिका ज्योत्स्ना के कुशल निर्देशन में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जयसिंहपुर, सुलतानपुर में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन मा० विधायक सदर के प्रतिनिधि रत्नेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जयरिंहपुर में पूरी भव्यता के साथ नवजात बालिका शिशुओं के परिजनों को उपहार एवं बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। मा० प्रतिनिधि द्वारा समाज में बेटियों के बढ़ते प्रभाव एवं उच्च पदों पर आसीन महिलाओं के बारे में सराहना करते हुए जन्मी बालिका शिशुओं के परिजनों से यह अपेक्षा की है कि वह अपने जन्मी शिशुओं को भी उच्च शिक्षा दें। साथ ही बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाने की पहल की भूरी – भूरी, प्रशंसा की गयी, इससे समाज में बालिकाओं के जन्म पर लोगों की मानसिकता में बदलाव आयेगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा द्वारा कन्या जन्मोत्सव मनाये जाने से समाज में बेटियों के प्रति लोगों की रूढ़ियों एवं मानसिकता में बदलाव आ रहा है। आज बेटियां विभिन्न उच्च पदों पर आसीन है। प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। कन्या के जन्म पर दुखी होने की जरूरत नहीं हैं, कन्याओं के जन्म से लेकर विवाह तक अभिभावकों की मदद के लिए सरकार की योजनाएं संचालित है। सभी से यह अवाहन किया गया कि बेटियों को बोझ न समझें लड़का/लड़की में समानता का व्यवहार करें। सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया गया। उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।
महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता द्वारा उपस्थित सभी कन्याओं के अभिभावकों को बताया गया कि कन्याओं के जन्म से सुरक्षा स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहें है। बेटा-बेटी में भेदभाव न करें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। डॉ० सभाराम, चिकित्साधिकारी द्वारा उपस्थित बालिका शिशुओं के परिजनों को बालिका जन्म की बधाई देने के साथ ही कार्यक्रम का सामापन धन्यवाद दे कर किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक संतोष पाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना पाल, सीटू पाण्डेय तथा अवधेश पाण्डेय, भाजपा कार्यकर्ता के अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं ब्लॉक जयसिंहपुर के लगभग सभी कर्मचारी एवं जन्मी नवजात वालिका शिशु के परिजन एवं जनमानस उपस्थित रहें।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन भूमि विवाद के प्रकरण में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम स्थलीय निरीक्षण कर, करें समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण-जिलाधिकारी

Sat Oct 7 , 2023
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन भूमि विवाद के प्रकरण में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम स्थलीय निरीक्षण कर, करें समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण-जिलाधिकारी सुलतानपुर 07 अक्टूबर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में माह अक्टूबर के प्रथम शनिवार को तहसील जयसिंहपुर सभागार […]

You May Like

Breaking News